Tuesday, February 03, 2026

“रतब्याणी : भोर का समय” का तृतीय अंक लॉन्च

डिजिटल नवाचार, शैक्षिक चिंतन और वैश्विक पाठकों तक पहुँच

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) उत्तराखंड के आईटी विभाग द्वारा प्रकाशित ई-मैगज़ीन रतब्याणी : भोर का समय” का तृतीय अंक (Volume–3) औपचारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है। इस द्विवार्षिक (Bi-Annual) ई-मैगज़ीन का विमोचन निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण, उत्तराखंड – बंदना गर्ब्याल द्वारा किया गया।

रतब्याणी : भोर का समय” केवल एक ई-मैगज़ीन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विद्यालयी शिक्षा में हो रहे नवाचारों, डिजिटल पहलों, शोध, अनुभवों और रचनात्मक अभिव्यक्तियों का एक सशक्त मंच बनकर उभरी है। इसका तृतीय अंक इस बात का प्रमाण है कि राज्य की शैक्षिक व्यवस्था तकनीक-समर्थित, नवाचार-केंद्रित और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप निरंतर आगे बढ़ रही है –

रतब्याणी “भोर का समय” Vol 3: में शिक्षा के विविध और समसामयिक आयामों को समाहित किया गया है, जिनमें प्रमुख हैं—

  • ICT एवं AI आधारित समावेशी शिक्षा पहलें
  • MOOC 2.0 के अंतर्गत 47,000+ शिक्षकों की भागीदारी और उपलब्धियाँ
  • Innovate Uttarakhand Hackathon 2.0 और छात्रों-शिक्षकों के नवाचारी समाधान
  • Mission Karmayogi एवं Capacity Building Units (CBU)
  • DIKSHA पोर्टल हेतु ई-कंटेंट निर्माण पर शोध लेख
  • विद्यालयी नवाचार, श्रेष्ठ शैक्षिक अभ्यास, शोध आलेख, साहित्यिक रचनाएँ एवं अनुभव आधारित लेख

डॉ के एन बीजलवाण सहायक निदेशक ने समीक्षक के रूप मे कहा कि यह अंक रतब्याणी “भोर का समय” Vol 3 -शैक्षिक शोध, नीति, व्यवहार और तकनीक के बीच एक सशक्त सेतु का निर्माण करता है, जिससे शिक्षक, विद्यार्थी, शैक्षिक प्रशासक और शोधार्थी सभी लाभान्वित होते हैं

डिजिटल, ओपन और वैश्विक पहुँच

रतब्याणी : भोर का समय” को डिजिटल OER (Open Educational Resource) के रूप में प्रकाशित किया गया है, जिससे यह दुनिया भर के पाठकों के लिए सुलभ है। यह ई-मैगज़ीन Live View और Flip Book दोनों स्वरूपों में उपलब्ध है, जिससे पाठकों को एक इंटरैक्टिव और आधुनिक पठन अनुभव प्राप्त होता है।

ई-मैगज़ीन को Innovate Uttarakhand Portal पर देखा जा सकता है:
 https://innovateuttarakhand.com/magazine/

निदेशक गर्ब्याल  द्वारा अपने संदेश में SCERT उत्तराखंड के आईटी विभाग, संपादकीय टीम और शिक्षकों के सतत प्रयासों की सराहना की गई है। यह ई-मैगज़ीन राज्य की डिजिटल शिक्षा यात्रा, नवाचार संस्कृति और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक संवाद को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का माध्यम बन रही है रतब्याणी “भोर का समय” Vol 3

अपर निदेशक पदमेन्द्र सकलानी ने कहा कि द्विवार्षिक रूप से प्रकाशित “रतब्याणी : भोर का समय” का तृतीय अंक न केवल SCERT उत्तराखंड की उपलब्धियों का दस्तावेज़ है, बल्कि यह भविष्य की शिक्षा के लिए विचार, नवाचार और प्रेरणा का एक सशक्त स्रोत भी है। यह ई-मैगज़ीन शिक्षक-समुदाय, विद्यार्थियों और शिक्षा-प्रेमियों के लिए संवाद और ज्ञान-विस्तार का एक विश्वसनीय डिजिटल मंच बन चुकी है।