Monday, February 02, 2026

निदेशक अकादमिक बन्दना गर्ब्याल की अध्यक्षता में Mission Karmayogi के ACBP पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

 

SCERT उत्तराखंड के अपर निदेशक सभागार में निदेशक अकादमिक बन्दना गर्ब्याल की  अध्यक्षता में Mission Karmayogi के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य Capacity Building Plan तथा भविष्य की वार्षिक योजना (Annual Capacity Building Plan – ACBP) की रूपरेखा पर विचार-विमर्श करना था।

बैठक की शुरुआत उप-निदेशक, विद्यालय शिक्षा (माध्यमिक) पंकज शर्मा द्वारा की गई। इसके पश्चात पूर्व निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर बिंदुवार चर्चा की गई। चर्चा के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि Capacity Building Unit (CBU) में कौन-कौन से अधिकारी एवं विशेषज्ञ किन-किन उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा उनकी भूमिकाएँ क्या होंगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि Mission Karmayogi पोर्टल पर वार्षिक क्षमता संवर्धन योजना किस प्रकार तैयार की जाएगी। इसके अंतर्गत Functional, Behavioural एवं Domain आधारित दक्षताओं को Training Needs Assessment (TNA) के माध्यम से चिन्हित किया जाएगा तथा संबंधित डोमेन के अनुसार पाठ्यक्रमों (Courses) का निर्माण किया जाएगा।

यह तय किया गया कि Mission Karmayogi के अंतर्गत SCERT उत्तराखंड प्रशिक्षण योजना (Training Plan) तैयार करेगा, जिसमें SIMAT, समस्त DIETs, प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय तथा जनपदों के शिक्षा अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे।

बैठक में यह प्रस्ताव भी रखा गया कि राज्य स्तर पर Mission Karmayogi प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा, जिसमें सतत रूप से कार्य करने वाले तकनीकी एवं विषय-विशेषज्ञ नियुक्त किए जाएंगे। यह प्रकोष्ठ पोर्टल प्रबंधन के साथ-साथ कोर्स निर्माण, संचालन एवं संपादन में सहयोग करेगा। इस कार्य में बाह्य एजेंसियों एवं विभागीय उच्चाधिकारियों की भूमिका भी निरंतर बनी रहेगी।

निर्णयानुसार, महानिदेशक विद्यालय शिक्षा इस Capacity Building Unit के अध्यक्ष तथा सचिव, अकादमिक /निदेशक इसके पदेन सचिव रहेंगे। बैठक में अपर निदेशक पदमेन्द्र सकलानी , सचिव उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा, वीरेंद्र सेमल्टी ,उपसचिव सी पी रतुड़ी, उपनिदेशक प्रारम्भिक शैलेन्द्र चौहान , सहायक निदेशक डॉ के एन बिजलवान एवं विभिन्न जनपदों से आए शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, DIET प्राचार्य एवं निदेशालय के अधिकारी उपस्थित रहे। चर्चा के दौरान विशेष रूप से भविष्य में बजट प्रावधानों में कोर्स निर्माण हेतु वित्तीय व्यवस्था किए जाने के सुझावों को भी संज्ञान में लिया गया।

महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड द्वारा जारी आदेश संख्या iGOT/305, दिनांक 02 फरवरी 2026 के अनुसार Mission Karmayogi परियोजना के अंतर्गत क्षमता निर्माण इकाई (Capacity Building Unit – CPU) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के क्रम में विभागीय स्तर पर वार्षिक क्षमता योजना (Annual Capacity Plan – ACP) तैयार किए जाने का निर्णय लिया गया। ACP निर्माण हेतु नामित अधिकारियों एवं विशेषज्ञों को 03 फरवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक SCERT उत्तराखंड, देहरादून में उपस्थित रहकर विभागीय समिति से समन्वय स्थापित करते हुए योजना का प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश अपर निदेशक, महानिदेशालय, उत्तराखंड द्वारा निर्गत किया गया। ACP निर्माण हेतु नामित अधिकारियों में डॉ. सुरेन्द्र सिंह नेगी (खंड शिक्षा अधिकारी, द्वाराहाट, पौड़ी),  मदन मोहन जोशी (सलाहकार, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड), डॉ. विनोद कुमार ध्यानी (जूनियर प्रोफेशनल, CMAT) तथा डॉ. जगमोहन सिंह बिष्ट (जूनियर प्रोफेशनल, SCERT देहरादून) शामिल हैं।

Mission Karmayogi : SCERT उत्तराखंड – Capacity Building Framework (Block)

A. संस्थागत संरचना (Institutional Framework)

  • SCERT उत्तराखंड : ट्रैनिंग Apex Capacity Building Unit (CBU)
  • सहयोगी इकाइयाँ : SIEMAT एवं समस्त DIETs
  • अध्यक्ष : महानिदेशक, विद्यालय शिक्षा
  • पदेन सचिव : निदेशक, अकादमिक 

B. योजना का आधार (Planning Base)

  • Training Needs Assessment (TNA)
  • भूमिका-आधारित दक्षता मानचित्रण
  • छात्र अधिगम डेटा एवं संस्थागत समीक्षा

C. दक्षता डोमेन (Competency Domains)

Behavioural Competencies

  • व्यावसायिक नैतिकता
  • संप्रेषण एवं नेतृत्व
  • सहयोग एवं परिवर्तन प्रबंधन
Functional Competencies
  • शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया
  • मूल्यांकन एवं अकादमिक पर्यवेक्षण
  • विद्यालय योजना एवं प्रबंधन
Domain Competencies
  • विषयगत दक्षता
  • NEP-2020 एवं NCF
  • समावेशी शिक्षा एवं FLN
  • डिजिटल पेडागॉजी
  • DIKSHA / LMS
  • ई-कंटेंट निर्माण एवं साइबर सुरक्षा

D. क्रियान्वयन रणनीति (Implementation Strategy)

  • वार्षिक ACBP का निर्माण
  • Mission Karmayogi पोर्टल पर अपलोड
  • ऑनलाइन, मिश्रित एवं प्रत्यक्ष प्रशिक्षण
  • सतत मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन

E. अपेक्षित परिणाम (Expected Outcomes)

  • एकीकृत क्षमता संवर्धन पारिस्थितिकी तंत्र
  • शिक्षकों एवं शैक्षिक नेतृत्व की दक्षता में वृद्धि
  • NEP-2020 का प्रभावी क्रियान्वयन
  • परिणाम-आधारित एवं सतत व्यावसायिक विकास