राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) उत्तराखण्ड, देहरादून के शैक्षिक शोध, सर्वे एवं मूल्यांकन विभाग में प्रवक्ता गणित के पद पर कार्यरत डाॅ. मनोज कुमार शुक्ला को हाल ही में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त हुई है।
उनका चयन सिक्किम राज्य बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एण्ड स्किल एजुकेशन (SBOSSE) में माध्यमिक स्तर के गणित लेखक के रूप में किया गया है। उनके द्वारा लिखित गणित के पाठ माध्यमिक स्तर की दो पुस्तकों – मैथमेटिक्स वॉल्यूम 1 एवं मैथमेटिक्स वॉल्यूम 2 में सम्मिलित किए गए हैं, जिन्हें अब सिक्किम राज्य के छात्र-छात्राएँ अध्ययन करेंगे। यह उपलब्धि न केवल डॉ. शुक्ला के व्यक्तिगत परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि SCERT उत्तराखण्ड परिवार के लिए गर्व का विषय भी है कि उसके अकादमिक सदस्य अन्य राज्यों की पाठ्यपुस्तक लेखन प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
डॉ. शुक्ला गणित विषय में परास्नातक तथा एम.एड. हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने शिक्षाशास्त्र (Education) विषय में U-SET एवं NET परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब तक उनके 6 शोध पत्र राष्ट्रीय स्तर की शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर डॉ. मनोज कुमार शुक्ला की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तित्व और शैक्षिक दक्षता का प्रतीक है, बल्कि उत्तराखण्ड SCERT परिवार के लिए भी अपार गौरव का क्षण है।