उत्तराखंड ने एक बार फिर अपनी प्रगतिशील सोच और प्रभावी कार्यशैली से पूरे देश में अपनी पहचान मजबूत की है। SKOCH State of Governance Report 2025 में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त करना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि निरंतर सुधार, पारदर्शिता और परिणामोन्मुख शासन का जीवंत उदाहरण है।
स्कॉच ग्रुप ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हम राज्य के नेतृत्व—Bandana Garbyal (Director Academic) एवं Padmendra Saklani (Additional Director SCERT)—को हार्दिक बधाईयां दी हैं, जिनके दूरदर्शी मार्गदर्शन ने इस सफलता को संभव बनाया।
शिक्षा क्षेत्र में परिवर्तन की नई दिशा
इस उपलब्धि का सबसे सशक्त पक्ष शिक्षा क्षेत्र में हुए परिवर्तन हैं। SCERT Uttarakhand द्वारा ICT-enabled initiatives और MOOCs आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने शिक्षक क्षमता निर्माण (Teacher Capacity Building) को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे DIKSHA और PM eVIDYA ने शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों के लिए सीखने के अवसरों को अधिक सुलभ, समावेशी और व्यापक बनाया है। अब शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं रही, बल्कि डिजिटल माध्यमों से हर कोने तक पहुँच रही है।
नवाचार और तकनीक का प्रभावी उपयोग
राज्य में blended learning, e-content development, virtual trainings और data-driven monitoring systems के उपयोग ने शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया है।
- शिक्षण अधिक इंटरैक्टिव और विद्यार्थी-केंद्रित हुआ है
- प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिक लचीले और व्यापक हुए हैं
- डेटा आधारित निर्णयों से गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है
यह परिवर्तन दर्शाता है कि कैसे तकनीक का सही उपयोग शिक्षा प्रणाली को पूरी तरह बदल सकता है।
“हमारी विरासत एवं विभूतियां”: जड़ों से जुड़ाव: सुनिल भट्ट संकाय पाठ्यक्रम विभाग
तकनीकी प्रगति के साथ-साथ उत्तराखंड ने अपनी सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती से संजोया है। “हमारी विरासत एवं विभूतियां” जैसी पहल विद्यार्थियों को राज्य की समृद्ध परंपराओं, लोकजीवन, वेशभूषा, खान-पान और महान विभूतियों से जोड़ती है।
यह पहल न केवल बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना विकसित करती है, बल्कि शिक्षा को स्थानीय संदर्भों से जोड़कर उसे और अधिक अर्थपूर्ण बनाती है।
भविष्य के लिए रोडमैप जरूरी :
यह उपलब्धि केवल बीते प्रयासों की सराहना नहीं है, बल्कि भविष्य के लिए प्रेरणा भी है। 2026 के आगामी मूल्यांकन को ध्यान में रखते हुए अब आवश्यक है कि:
- डिजिटल एकीकरण को और गहराई दी जाए
- नवाचारों को बड़े स्तर पर लागू किया जाए
- अधिकाधिक शिक्षकों और संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए
“एनसीईआरटी की कक्षा 3 एवं कक्षा 6 की पाठ्यपुस्तकों में स्थानीय संदर्भों का समावेश (Contextualization) करते हुए, नई शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप एक महत्वपूर्ण एवं नवाचारी पहल की गई है, जो शिक्षा को अधिक प्रासंगिक, व्यवहारिक और विद्यार्थियों के जीवन से जोड़ने में सहायक सिद्ध हो रही है।”
उत्तराखंड का यह सफर यह साबित करता है कि जब नेतृत्व स्पष्ट हो, रणनीति मजबूत हो और कार्यान्वयन प्रभावी हो, तो सीमित संसाधनों में भी असाधारण उपलब्धियाँ हासिल की जा सकती हैं।