23 मार्च 2026 को SCERT Uttarakhand के सभागार में वित्तीय वर्ष 2026 के अंतर्गत आयोजित शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रमों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता निदेशक Bandana Garbyal द्वारा की गई।
बैठक में पाठ्यक्रम विभाग के गुजरात शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के समन्वयक Sunil Bhatt ने विस्तृत प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अपर निदेशक P. S. Bisht, Kunwar Singh, Meharban Singh, उपनिदेशक माध्यमिक जे पी काला, तथा सहायक निदेशक Dr. K. N. Bijalwan सहित विभिन्न संकाय सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।
प्रस्तुति के दौरान भट्ट ने गुजरात के शैक्षिक मॉडल के प्रमुख आयामों को विस्तार से साझा किया, जिसमें डिजिटल इंटीग्रेशन, Vidya Samiksha Kendra की भूमिका, अकादमिक एवं प्रशासनिक कार्यों में समन्वय, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा नवाचार से जुड़े प्रभावशाली उदाहरणों को आँकड़ों और साक्ष्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा गहन चर्चा एवं परिचर्चा की गई और गुजरात मॉडल की उपयोगिता पर समालोचनात्मक विचार साझा किए गए। कार्यक्रम के अंत में शैक्षिक भ्रमण की एक वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से अनुभवों की झलक भी प्रस्तुत की गई, जिसने सभी प्रतिभागियों को वास्तविक क्रियान्वयन की स्पष्ट समझ प्रदान की।
निदेशक Bandana Garbyal ने अपने संबोधन में सभी विभागों को अपने कार्यों एवं नवाचारों को SCERT की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से प्रकाशित करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी सत्र में गोवा एवं अंडमान-निकोबार के शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने के लिए भी निर्देशित किया गया।
अपर निदेशक Padmendra Saklani ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत कार्यरत विभाग को भी शीघ्र प्रस्तुति देने के निर्देश प्रदान किए।