Saturday, August 29, 2026

PARAKH 2026 : उत्तराखंड में कॉम्पिटेंसी आधारित मूल्यांकन की दिशा में राज्यस्तरीय ऑनलाइन समीक्षा बैठक

 

SCERT उत्तराखंड- NEP 2020- PARAKH

देहरादून | SCERT उत्तराखंड

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं PARAKH (Performance Assessment, Review and Analysis of Knowledge for Holistic Development) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तराखंड में कॉम्पिटेंसी आधारित मूल्यांकन व्यवस्था को प्रभावी बनाने हेतु आज राज्यस्तरीय ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन SCERT उत्तराखंड के प्रोग्राम मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ के समन्वय में हुआ, जिसमें राज्य के सभी जनपदों के DIET प्राचार्य, PARAKH हेतु नियुक्त जनपदीय समन्वयक, SCERT के विषय विशेषज्ञ एवं जिला समन्वयक फैकल्टी ने सहभागिता की।

बैठक का संचालन निदेशक अकादमिक बन्दना गर्ब्याल के मार्गदर्शन तथा अपर निदेशक पद्मेन्द्र सकलानी के समन्वय में किया गया। यह बैठक राज्य में PARAKH के जनपदवार परिणामों के विश्लेषण तथा आगामी कॉम्पिटेंसी आधारित परीक्षाओं की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

बैठक का प्रमुख फोकस PARAKH 2026 के परिणामों के आधार पर उन दक्षताओं की पहचान करना था, जिनमें विद्यार्थियों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कम रहा है। इस संदर्भ में निर्णय लिया गया कि राज्यभर में ग्रेड-वार कॉम्पिटेंसी बेस्ड प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे तथा प्रत्येक जनपद अपनी स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप मूल्यांकन एवं सुधारात्मक कार्ययोजना विकसित करेगा।

सचिव के निर्देशों का अनुपालन

बैठक में सचिव महोदय के निर्देशों के अनुपालन में सभी DIET प्राचार्यों, BRP, CRP, BEO, CEO तथा शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे विद्यालय स्तर पर निर्धारित अधिगम परिणामों (Learning Outcomes) को मापने के लिए PARAKH दस्तावेजों एवं NCF–NEP 2020 आधारित दक्षताओं को आधार बनाते हुए सतत मूल्यांकन सुनिश्चित करें।

यह भी स्पष्ट किया गया कि मूल्यांकन का उद्देश्य केवल परीक्षा लेना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी की वास्तविक दक्षता को पहचानकर उसके लिए सुधारात्मक शिक्षण (Remedial Learning) की योजना तैयार करना है।

सितंबर से होगा जनपदवार कॉम्पिटेंसी असेसमेंट

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सितंबर माह में सभी जनपद उन विषयों एवं दक्षताओं पर विशेष कॉम्पिटेंसी असेसमेंट टेस्ट आयोजित करेंगे, जहाँ प्रदर्शन अपेक्षाकृत कम रहा है। इसके आधार पर प्रत्येक जनपद एक Future Ready Action Plan तैयार करेगा, जिससे विद्यार्थियों में भाषा, गणित, विज्ञान एवं अन्य विषयों की निर्धारित दक्षताओं को सुनिश्चित किया जा सके।

निदेशक अकादमिक ने सभी DIET प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे समयबद्ध रूप से:

  • कॉम्पिटेंसी आधारित प्रश्नपत्र तैयार करें।

  • मूल्यांकन प्रक्रिया की स्पष्ट कार्ययोजना विकसित करें।

  • जनपदवार एक्शन प्लान तैयार कर SCERT को प्रेषित करें।

  • विद्यालय स्तर पर मूल्यांकन एवं रिपोर्टिंग की समान प्रक्रिया सुनिश्चित करें।

अपर निदेशक पद्मेन्द्र सकलानी ने जनपदवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक DIET द्वारा विकसित कॉम्पिटेंसी आधारित प्रश्न बैंक एवं प्रश्नपत्र SCERT को उपलब्ध कराए जाएँ, ताकि राज्य स्तर पर एक साझा गुणवत्ता-मानक प्रश्न बैंक विकसित किया जा सके और सभी जनपदों में समान गुणवत्ता के कॉम्पिटेंसी आधारित मूल्यांकन लागू किए जा सकें।

बैठक में डॉ. के. एन बीजल्वान  तथा प्रोग्राम मॉनिटरिंग SCERT के डॉ अजय चौरसिया ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी जनपदों के समन्वयकों ने अपने-अपने जिलों की तैयारी, प्रश्न बैंक निर्माण एवं आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी साझा की।

बैठक में राज्य के विभिन्न जनपदों एवं DIETs से अजय कुमार, गणेश जुयाल, दीपा जलाल, बिपिन भट्ट, विनोद सिंह, राजेश जोशी, स्वराज तोमर, आलोक मिश्रा, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, मनोज शुक्ला, सुमेर सिंह, डॉ. वीर सिंह, डॉ. अनिल मिश्रा, सी. पी. रतूड़ी, पुष्पा असवाल, दीपक प्रताप सिंह, डॉ. कमल घटोरी, मेराज अहमद, पारुल शर्मा, कृष्णा ऐरी, हेम जोशी, हिमानी थापा, गंगा, जी. पी. सिल्सवाल, संजीव जोशी एवं रमेश बडोनी सहित विभिन्न DIET प्राचार्यों, SCERT फैकल्टी, जनपदीय समन्वयकों एवं अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Wednesday, August 26, 2026

IIT Delhi में National PATF–CoGrad Conference-2026

 

AI, NEP 2020 और भविष्य की शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों का साझा संकल्प

नई दिल्ली | 26 अगस्त 2026

देश के विभिन्न राज्यों से आए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के लिए 26 अगस्त 2026 का दिन संवाद, सहयोग, नई मित्रता और भविष्य की शिक्षा के लिए साझा संकल्प का अवसर बना। Presidential Teacher Awardee Forum (PATF) और CoGrad के संयुक्त सहयोग से IIT Delhi के Innovation & Research Ecosystem में आयोजित कार्यक्रम में देशभर के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त एवं ICT पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों ने सहभागिता की।


कार्यक्रम का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को एक साझा मंच पर लाने के साथ Medha AI – Teaching Intelligence Platform के उद्घाटन, प्रदर्शन और भविष्य में स्कूली शिक्षा में इसके संभावित उपयोग पर संवाद स्थापित करना था।


Tuesday, August 25, 2026

राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में SCERT उत्तराखंड ने प्रस्तुत किया “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” अभियान

 

देहरादून | 25 अगस्त 2026

उत्तराखंड शासन में दिनांक 25 अगस्त 2026 को माननीय परिवहन मंत्री, उत्तराखंड सरकार की अध्यक्षता में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सड़क सुरक्षा से जुड़े विभागीय कार्यों की समीक्षा तथा प्रदेश में जनजागरूकता को और प्रभावी बनाने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के आधिकारिक एजेंडे में जनपदवार दुर्घटनाओं की स्थिति, क्रैश बैरियर, सड़क सुधार, चारधाम यात्रा मार्गों पर चालक विश्राम गृह, AI आधारित इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट, ब्लैक स्पॉट, हिट एंड रन योजना, प्रवर्तन, इलेक्ट्रॉनिक एनफोर्समेंट और जनजागरूकता कार्यक्रम सहित विभिन्न विषय सम्मिलित थे।

बैठक में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखंड की ओर से अपर निदेशक पदमेन्द्र सकलानी तथा कार्यक्रम समन्वयक विनय थपलियाल ने प्रतिभाग किया। SCERT द्वारा बैठक में शिक्षा के माध्यम से सड़क सुरक्षा को विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और समुदाय तक पहुँचाने के लिए संचालित “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा: जनजागरूकता अभियान 2026-27” की प्रगति, उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजना को प्रस्तुत किया गया।

SCERT की पहल का मूल विचार है—“शिक्षा के माध्यम से सुरक्षित उत्तराखंड का संकल्प — एक भी दुर्घटना कम हो तो पूरा अभियान सार्थक।” अभियान का उद्देश्य केवल यातायात नियमों की जानकारी देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में व्यवहार परिवर्तन लाते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट, ज़ेबरा क्रॉसिंग और गति सीमा जैसी सुरक्षित आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है। इसके साथ ही शिक्षकों के माध्यम से समुदाय तक संदेश पहुँचाने तथा नेक नागरिक एवं राहवीर संस्कृति विकसित करने पर विशेष बल दिया गया है।

SCERT द्वारा किए गए प्रमुख प्रयास

बैठक में प्रस्तुत विवरण के अनुसार SCERT द्वारा सड़क सुरक्षा शिक्षा को व्यवस्थित और संस्थागत स्वरूप देने की दिशा में अनेक पहल की गई हैं। सड़क सुरक्षा से संबंधित 6 ऑडियो/शिक्षण सामग्री विकसित की गई हैं। शिक्षक प्रशिक्षण के लिए ‘पथ प्रदर्शिका’ तैयार की गई है तथा “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” प्रशिक्षण मॉड्यूल पर कार्य जारी है। कैस्केड प्रशिक्षण मॉडल के अंतर्गत 52 मास्टर ट्रेनर → 780+ शिक्षक → 78,000+ विद्यार्थी तक पहुँच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इन सामग्रियों में हेलमेट के सही उपयोग, सीट बेल्ट, ज़ेबरा क्रॉसिंग, गति सीमा, नशामुक्त वाहन तथा राहवीर/नेक नागरिक जैसे विषयों को सरल हिंदी, स्थानीय उदाहरणों और उत्तराखंड के पहाड़ी संदर्भ के साथ प्रस्तुत किया गया है। सामग्री सभी 13 जनपदों के DIETs को भेजे जाने तथा प्रार्थना सभा, कक्षा-कक्ष और अभिभावक बैठकों में इसके उपयोग का प्रावधान भी प्रस्तुति में उल्लेखित है।

SCERT ने सड़क सुरक्षा को केवल एक अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया से जोड़ने की दिशा में भी कार्य किया है। कक्षा 9 में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत पाठ 6—सड़क सुरक्षा को शामिल किया गया है, जिसमें पहाड़ी सड़कें, कोहरा, भूस्खलन, सुरक्षित व्यवहार, रोल-प्ले, सड़क संकेतों की पहचान, प्राथमिक उपचार, प्रोजेक्ट और समुदाय आधारित गतिविधियों को महत्व दिया गया है। वहीं कक्षा 1 से 3 की पाठ्यपुस्तकों में ज़ेबरा क्रॉसिंग, हेलमेट, ट्रैफिक लाइट और STOP जैसे दृश्य संकेतों को शामिल करने की पहल प्रगति पर है।

हर माह गतिविधि और Bagless Day पर सड़क सुरक्षा

विद्यालयों के लिए कक्षा 3 से 12 तक सड़क सुरक्षा संबंधी SOP एवं वार्षिक गतिविधि योजना भी तैयार की गई है। इसमें निबंध, पोस्टर, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक और क्विज़ जैसी गतिविधियों के साथ अभिभावक सहभागिता का प्रावधान है। विशेष रूप से हर माह के अंतिम शनिवार—Bagless Day—पर सड़क सुरक्षा संबंधी अनिवार्य जागरूकता सत्र, ट्रैफिक पुलिस/परिवहन विभाग के साथ संवाद तथा प्राथमिक उपचार एवं Good Samaritan से संबंधित जानकारी देने की व्यवस्था प्रस्तावित है।

प्रत्येक विद्यालय तक सड़क सुरक्षा क्लब और कॉर्नरSCERT की कार्ययोजना में ब्लॉक से विद्यालय स्तर तक जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में सड़क सुरक्षा क्लब तथा Road Safety Corner को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। प्रस्तुति के अनुसार DIETs द्वारा ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं तथा प्रत्येक विद्यालय में छात्र अध्यक्ष, शिक्षक प्रभारी और सक्रिय छात्र सदस्यों के साथ सड़क सुरक्षा क्लब विकसित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। Road Safety Corner में हेलमेट, रिफ्लेक्टर, प्राथमिक उपचार सामग्री, ट्रैफिक संकेत चार्ट और Good Samaritan Guide जैसी उपयोगी सामग्री रखने की परिकल्पना की गई है।

जनजागरूकता को विद्यालय की चारदीवारी से बाहर ले जाने के लिए शिक्षक-अभिभावक-विद्यार्थी WhatsApp समूहों, SCERT एवं DIET के डिजिटल प्लेटफॉर्म, जिंगल, लघु वीडियो, क्विज़, छात्र निर्मित पोस्टर तथा जनपद स्तरीय रैलियों के माध्यम से संदेश पहुँचाने की योजना प्रस्तुत की गई। स्थानीय पुलिस एवं परिवहन विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों को स्वयं “सड़क सुरक्षा दूत” के रूप में विकसित करने की अवधारणा भी इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

SCERT की आगामी कार्ययोजना में सड़क सुरक्षा क्लब एवं कॉर्नर को अधिकाधिक विद्यालयों तक विस्तारित करना, कक्षा 1-3 में सड़क सुरक्षा संकेतों के एकीकरण का कार्य पूरा करना, प्रशिक्षण साहित्य को अंतिम रूप देना, 52 मास्टर ट्रेनर्स के अगले चरण का प्रशिक्षण तथा Bagless Day को प्रभावी सड़क सुरक्षा जागरूकता मंच के रूप में विकसित करना शामिल है।

राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की इस बैठक में शिक्षा विभाग की सहभागिता ने यह रेखांकित किया कि सड़क सुरक्षा केवल परिवहन अथवा पुलिस विभाग का विषय नहीं, बल्कि शिक्षा, व्यवहार परिवर्तन और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ा साझा अभियान है। विद्यालय स्तर से सुरक्षित व्यवहार की संस्कृति विकसित कर बच्चे अपने परिवार और समुदाय तक इसका संदेश पहुँचा सकते हैं।

Saturday, August 22, 2026

SCERT Uttarakhand Organises National–International Expert Coordination Webinar for Hackathon 3.0

 

Dehradun | 22 August 2026

The State Council of Educational Research and Training (SCERT), Uttarakhand successfully organised an online Expert & Resource Contributor Coordination Webinar on 22 August 2026 from 8:00 PM to 9:00 PM as part of the preparations for the forthcoming State Level Teacher–Student Innovation Hackathon 3.0.

The webinar brought together national and international experts, educators, researchers, AI/EdTech professionals, developers, innovators, STEM and robotics experts, school leaders and industry professionals to develop a strong resource and mentoring ecosystem for students, teachers and educators participating in Hackathon 3.0. The official invitation outlined the objective of allocating responsibilities for expert resources, tutorials and mentoring support.

From Real-World Problems to AI & Digital Solutions

Hackathon 3.0 is being envisioned as an innovation platform where participants will identify real-world challenges and transform their ideas into practical AI-enabled and Digital Solutions.

The central journey of the initiative is:

PROBLEM → IDEA → DESIGN → PROTOTYPE → DIGITAL SOLUTION

Director academic Bandana Garbyal inagurated the meet and welcome the participants experts for hackathon 3.0. During the webinar, the experts were oriented towards contributing short video tutorials, practical demonstrations, presentations, resource materials, prototype-development guides, online expert sessions, mentoring and step-by-step technical support.

Coordinator of Hackathon 3.0 Ramesh Badoni presented the event details and expected work in format and real time was detailed. The proposed resource-development areas include Artificial Intelligence, Generative AI, Coding, App/Web Development, Robotics, IoT, STEM, No-Code/Low-Code Tools, Data Analytics, AR/VR, Cyber Safety, Design Thinking and other emerging digital technologies. The resources are intended to help participants develop solutions to challenges in education, environment, climate change, disaster management, health, agriculture, tourism, rural development, girls’ education, women empowerment, inclusive education, accessibility, school management, road safety and cybersecurity.

Interaction with Experts and Allocation of Responsibilities

The webinar focused on establishing a collaborative mechanism through which experts can contribute according to their specialisation, professional experience and areas of interest. Discussion also centred on the expected format, duration and quality of tutorials/resources so that participants can receive practical and accessible guidance while developing their prototypes.

The initiative is expected to connect classroom innovation with expertise from universities, schools, research organisations, industry and the international education community.


National and International Experts Associated with the Webinar

The following experts/resource contributors listed in the official SCERT invitation participated/associated with the coordination meeting:

  1. Vikash Tiwari – Manager, Programs Design Thinking, Agastya International Foundation, Delhi, India
  2. Dusya Lyubovskaya – Global Ambassador, The Thorium Network, Massachusetts/Canton, USA/Switzerland
  3.  – Lecturer, DIET Dehradun, Uttarakhand, India
  4. Chander Deep Singh Dhami – Lecturer, GIC Tiotanuala, Pithoragarh, Uttarakhand, India
  5. Dr. Nidhi Gusain – Senior Researcher & HoD, Skill Development, Bhartiya Shiksha Board, Uttar Pradesh, India
  6. Vineeta Garg – Supervisory Head, SRDAV Public School, Delhi, India
  7. Dr. Ishteyaaq Ahmad – Assistant Professor–Selection Grade, UPES, Dehradun, Uttarakhand, India
  8. Sugandha Sharma – Assistant Professor, Senior Scale, UPES, Uttarakhand, India
  9. Anni Kumar – HoD, Computer Science, Vikas Bharati Public School, Delhi, India
  10. Rakhi Pandey – Lecturer, DIET Dehradun, Uttarakhand, India
  11. Rania Lampou – STEM Instructor & Researcher, Global Academician, Ministry of Education, Religious Affairs and Sports, Greece
  12. Pinki Upadhyay – PhD, Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith, Uttar Pradesh, India
  13. Pramod Kumar Chamoli – Head Master In-charge, Govt. Primary School Kundiya, Narendra Nagar, T.G., Uttarakhand, India
  14. Sagari – India Education Lead, Canva Education, Delhi NCR, India
  15. Amit Kumar – PGT Computer Science, PM SHRI Jawahar Navodaya Vidyalaya, Una, Himachal Pradesh, India
  16. Daulat Singh Gusain – Lecturer, GIC Sauli (Kaudia), Uttarakhand, India
  17. Bhaskar Joshi – Headteacher, GPS Mateeladhura, Tarikhet, Almora, Uttarakhand, India
  18. Dr. Chandni Agarwal – PGT Computer Science, Maharaja Agrasen Model School, Delhi, India
  19. Ibiere M. Brown – Educator and Teacher Trainer, Rivers State Senior Secondary Schools Board, Rivers State, Nigeria
  20. Manodhar Kumar Nainwal – Headmaster, G.P.S. Malaun, Uttarakhand, India
  21. Mamta Narula – Headmistress, DPS Vasant Kunj, Delhi, India
  22. Alpa Nigam – Head Teacher, Primary School Tilauli, Uttar Pradesh, India
  23. Naveen Gupta – Head of ICT Department, St. Mark’s Sr. Sec. Public School, Meera Bagh, New Delhi, India
  24. Susmita Roy Chowdhury – Senior Secondary Teacher, Santamayee Girls’ High School, West Bengal, India
  25. Bergin G – PGT Physics, GBHSS Sayalgudi, Tamil Nadu, India
  26. Neeta Mishra – TGT, Surendranath Centenary School, Ranchi, Jharkhand, India
  27. J P Dobhal – TGT Mathematics NTA, Uttarakhand, India
  28. Huong Vu – Teacher, Thang Long High School for the Gifted, Vietnam
  29. Shipra Mishra – NAT Jharkhand India 
  30. Deepak Pathak – Kotak Education Foundation Mumbai 
  31. Dr Anand Kumar – Doon School, Dehradun, Uttarakhand
  32. Sushmita Chaudhary – Fulbright Scholar West Bengal and more experts joined in later sessions


The complete list of invited experts/resource contributors is provided on pages 3 and 4 of the official SCERT invitation, representing Uttarakhand as well as Delhi, Uttar Pradesh, Himachal Pradesh, Tamil Nadu, West Bengal, Jharkhand and international participation from Greece, Nigeria, Vietnam and USA/Switzerland.

Building a Global Mentoring Ecosystem for Uttarakhand’s Innovators

The participation of professionals from different educational, technological and geographical backgrounds adds a significant dimension to Hackathon 3.0. Their expertise will support participating students and teachers not merely in generating ideas but in understanding the process of designing, developing, testing and presenting workable digital prototypes.

SCERT Uttarakhand aims to create a sustainable expert-resource-mentor network through Hackathon 3.0 so that participants, including those from remote and rural areas, can gain access to contemporary knowledge, emerging technologies and practical guidance.

The official communication emphasises that the contribution of experts will help create a strong mentoring and resource-support ecosystem around the Hackathon 3.0 journey.


Towards an Innovation Culture in Uttarakhand

Hackathon 3.0 represents SCERT Uttarakhand’s continued effort to encourage problem-solving, creativity, design thinking, technological skills and responsible use of Artificial Intelligence among students, teachers and educators.

With national and international experts joining the initiative, Hackathon 3.0 is moving towards a collaborative model in which educational challenges are connected with technological possibilities and ideas are supported through structured learning resources and mentoring.

An initiative of SCERT Uttarakhand towards building future-ready learners, teachers and innovators through AI, digital technology, creativity and collaborative problem-solving.

कला शिक्षा से संस्कृति, रचनात्मकता और कौशल का विकास

 

कक्षा 6 ‘कृति’ पुस्तिका पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन अभिमुखीकरण कार्यशाला में 600 शिक्षकों की सहभागिता

देहरादून, 22 अगस्त 2026 | SCERT उत्तराखण्ड

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखण्ड द्वारा दिनांक 22 अगस्त 2026 को कक्षा 6 की कला शिक्षा ‘कृति’ पुस्तिका के संदर्भ में कला, संगीत, नृत्य एवं रंगमंच विषयों पर राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन वर्चुअल लैब, विद्या समीक्षा केंद्र (VSK), उत्तराखण्ड के माध्यम से किया गया, जिसमें प्रदेश के समस्त जनपदों एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (DIETs) से लगभग 600 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य शिक्षकों में कला शिक्षा की अवधारणा को स्पष्ट करना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में कला शिक्षा में आकलन एवं मूल्यांकन की भूमिका को समझना तथा सामूहिक कलाओं के प्रति व्यापक समझ विकसित करना था। इसके साथ ही कला शिक्षा को स्थानीय संस्कृति, रचनात्मकता, कौशल और विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।

कला शिक्षा विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. कृष्णानंद बिजल्वान, सहायक निदेशक, SCERT उत्तराखण्ड द्वारा किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में कला शिक्षा की आवश्यकता और अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कहा कि कला शिक्षा विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ स्थानीय लोक संस्कृति, परम्पराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

डॉ उषा कटियार समन्वयक  ने कहा कि विद्यालयी शिक्षा में कला को केवल एक अतिरिक्त गतिविधि के रूप में न देखकर सीखने और व्यक्तित्व निर्माण के एक प्रभावी माध्यम के रूप में अपनाया जाना चाहिए।

बच्चों की भावनाओं और संवेदनाओं की अभिव्यक्ति है कला

कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में डॉ. शरबरी बनर्जी, संगीत विशेषज्ञ, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT), नई दिल्ली ने उत्तराखण्ड के संदर्भ में कला शिक्षा की ‘कृति’ पुस्तिका की मूल भावना और उसके शैक्षिक उपयोग पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि कला शिक्षा विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं, विचारों और संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करती है। कलात्मक प्रतिभाएं बच्चों में स्वाभाविक रूप से विद्यमान होती हैं और विभिन्न गतिविधियों एवं कला विधाओं के माध्यम से सामने आती हैं। शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका इन प्रतिभाओं को पहचानने, उभारने और प्रोत्साहित करने की है।

उन्होंने कला शिक्षा के मूल्यांकन में केवल अंतिम प्रस्तुति या प्रदर्शन के बजाय विद्यार्थी की सहभागिता, सहयोग, सृजनात्मकता, अभिव्यक्ति और सीखने की प्रक्रिया को भी महत्व देने पर बल दिया। इस दौरान पुस्तिका की विषयवस्तु एवं प्रस्तावित गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा-परिचर्चा की गई।

रचनात्मकता के अनुरूप हो कला शिक्षा का मूल्यांकन

मनोज बहुगुणा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में कला शिक्षा में नवाचार, रचनात्मकता और मूल्यांकन की नवीन पद्धतियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कला आधारित गतिविधियों के आकलन में सतत एवं व्यापक मूल्यांकन की उपयोगिता पर विशेष ध्यान आकर्षित किया और बताया कि विद्यार्थियों की प्रगति को केवल अंकों तक सीमित न रखकर उनकी रचनात्मक यात्रा और कौशल विकास को भी देखा जाना आवश्यक है।

रूब्रिक आधारित मूल्यांकन और नए आकलन तरीकों पर चर्चा

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ऊषा कटियार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2023 (NCF 2023) के आलोक में कला शिक्षा के आकलन एवं मूल्यांकन की समझ विकसित करने पर चर्चा की।

उन्होंने विशेष रूप से रूब्रिक आधारित मूल्यांकन के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि कला, संगीत, नृत्य एवं रंगमंच जैसी विधाओं में विद्यार्थियों की सहभागिता, मौलिकता, रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण, सहयोग एवं कौशल विकास को किस प्रकार व्यवस्थित रूप से आंका जा सकता है।

डिजिटल वीडियो एवं स्क्रिप्ट निर्माण भी बना कार्यशाला का हिस्सा

कार्यशाला में शिक्षकों को डिजिटल वीडियो निर्माण एवं स्क्रिप्ट की समझ विकसित करने के उद्देश्य से SCERT देहरादून द्वारा निर्मित संगीत आधारित डिजिटल कंटेंट का प्रस्तुतीकरण भी किया गया।

डिजिटल संसाधनों के माध्यम से कला एवं संगीत शिक्षण को अधिक रोचक, रचनात्मक, गतिविधि आधारित और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। शिक्षकों को अपनी शिक्षण विधियों में नवीनता एवं डिजिटल संसाधनों का सार्थक समावेश करने के लिए प्रेरित किया गया।

लोक संगीत और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण जरूरी — वंदना गर्ब्याल

निदेशक, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण, उत्तराखण्ड वंदना गर्ब्याल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए उत्तराखण्ड के लोक संगीत एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने संगीत के विविध स्वरूपों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मंशा एवं अनुशंसाओं के अनुरूप कला शिक्षा को विद्यालयी व्यवस्था में सार्थक रूप से शामिल करने पर विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने समर्पण और साधना को संगीत का प्राण बताते हुए कहा कि संगीत शिक्षा बच्चों में संवेदनशीलता एवं नैतिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। साथ ही संगीत एवं कला शिक्षा विद्यार्थियों को भविष्य में रोजगारपरक कौशल, बहुमुखी प्रतिभा और विभिन्न व्यावसायिक अवसरों से परिचित कराने में भी सहायक हो सकती है।

‘कृति’ बच्चों को अपनी संस्कृति पर गौरव करना सिखाएगी

अपर निदेशक, SCERT उत्तराखण्ड ने कहा कि कला शिक्षा की ‘कृति’ पुस्तिका बच्चों को अपनी संस्कृति, परम्पराओं एवं स्थानीय विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे विद्यार्थी अपनी सांस्कृतिक पहचान के प्रति सम्मान और गौरव की भावना विकसित कर सकेंगे।

उन्होंने कार्यशाला में प्रस्तुत संगीत आधारित डिजिटल वीडियो की सराहना करते हुए इसे संगीत शिक्षा के क्षेत्र में एक नवीन, रचनात्मक और उपयोगी पहल बताया।

कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं DIETs से जुड़े लगभग 600 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। प्रतिभागियों ने ‘कृति’ पुस्तिका और कला शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इनमें कला शिक्षा हेतु प्रशिक्षण साहित्य उपलब्ध कराने और नियमित प्रशिक्षण कार्यशालाओं के आयोजन, कला, संगीत, नृत्य एवं रंगमंच के लिए अलग-अलग ओरिएंटेशन, विद्यार्थियों के रिपोर्ट कार्ड में कला शिक्षा को उचित स्थान देने, आवश्यक कला एवं संगीत शिक्षकों की उपलब्धता, विद्यालयों में वाद्ययंत्र उपलब्ध कराने तथा कला-संगीत-नृत्य-रंगमंच की सामूहिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त कक्ष एवं संसाधन उपलब्ध कराने जैसे सुझाव प्रमुख रहे।

कार्यशाला ने यह संदेश दिया कि कला शिक्षा केवल चित्रकला, संगीत, नृत्य या रंगमंच तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह बच्चे की रचनात्मकता, संवेदनशीलता, आत्म-अभिव्यक्ति, सांस्कृतिक चेतना, सहयोग, आत्मविश्वास और कौशल विकास का सशक्त माध्यम है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और NCF 2023 की भावना के अनुरूप कला को शिक्षा के साथ जोड़ना तथा स्थानीय कला एवं संस्कृति को विद्यालयी सीखने का हिस्सा बनाना बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ते हुए भविष्य के लिए आवश्यक रचनात्मक क्षमताओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

लगभग 600 प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन, डिजिटल कंटेंट के प्रदर्शन तथा व्यापक चर्चा-परिचर्चा के साथ कार्यशाला का समापन अपराह्न 2:00 बजे हुआ।

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत : रीडिंग कैंपेन - मेरे शब्द मेरी कहानी 2026 का शुभारंभ

 देहरादून | SCERT उत्तराखण्ड

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों में पठन संस्कृति, भाषा कौशल और पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित रीडिंग कैंपेन - मेरे शब्द मेरी कहानी2026 के व्यापक जन-जागरूकता अभियान हेतु मोबाइल वैन को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखण्ड से रवाना किया गया।


मोबाइल वैन को निदेशक, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण, उत्तराखण्ड  वंदना गर्ब्याल तथा अपर निदेशक, SCERT उत्तराखण्ड  पद्मेंद्र सकलानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक कृष्णानंद बिजल्वान, रूम टू रीड की राज्य प्रमुख पुष्पलता रावत सहित SCERT के समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे। सभी संकाय सदस्यों की सहभागिता ने अभियान के प्रति संस्थागत प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयास को रेखांकित किया।

प्राथमिक विद्यालयों और समुदायों तक पहुँचेगा पठन का संदेश

यह मोबाइल वैन देहरादून जनपद के प्राथमिक विद्यालयों एवं सामुदायिक केन्द्रों तक पहुँचकर बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय के बीच पठन की आदत विकसित करने के लिए जन-जागरूकता का प्रचार-प्रसार करेगी। अभियान का प्रयास है कि पढ़ना केवल विद्यालय की एक शैक्षिक गतिविधि न रहकर बच्चों की दैनिक दिनचर्या, रुचि और आनंदपूर्ण सीखने की संस्कृति का हिस्सा बने।

15 अगस्त से 8 सितम्बर तक रीडिंग कैंपेन

रीडिंग कैंपेन प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त से 8 सितम्बर तक SCERT उत्तराखण्ड एवं सहयोगी संस्था रूम टू रीड द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है। वर्ष 2026 में इस अभियान को “#मेरेशब्दमेरीकहानी” के नाम से आयोजित किया जा रहा है।

रूम टू  रीड से प्रशांत बर्थवाल ने कहा कि अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए SCERT उत्तराखण्ड द्वारा समस्त प्राथमिक विद्यालयों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन दिशा-निर्देशों के अनुरूप विद्यालयों में बच्चों को पढ़ने, लिखने, अपनी बात अभिव्यक्त करने तथा शब्दों के माध्यम से अपनी स्वयं की कहानी रचने के अवसर प्रदान किए जाएंगे। 

अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नियमित पठन की आदत विकसित करना और बुनियादी भाषा एवं साक्षरता कौशल को सुदृढ़ करना है। इसके लिए विद्यालयों में दैनिक रूप से विभिन्न पठन एवं लेखन गतिविधियों का आयोजन प्रस्तावित है। 

बच्चों को कहानी पढ़ने-सुनने, अपनी पसंद की पुस्तक चुनने, नए शब्द सीखने, अपने अनुभव लिखने, कहानी बनाने, समूह में पढ़ने तथा अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे बच्चों में न केवल पठन प्रवाह और समझ विकसित होगी, बल्कि उनकी कल्पनाशक्ति, अभिव्यक्ति, शब्दावली और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा मिलेगा। 

अभियान का समापन 8 सितम्बर – अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में विशेष “Read-A-Thon” गतिविधि के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों की व्यापक सहभागिता के माध्यम से पढ़ने को एक उत्सव के रूप में मनाने का प्रयास किया जाएगा।


#मेरेशब्दमेरीकहानी2026 का संदेश स्पष्ट है—हर बच्चे को पढ़ने, समझने, सोचने और अपने शब्दों में अपनी कहानी कहने का अवसर मिले। निपुण भारत के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में यह अभियान विद्यालय, परिवार और समुदाय को एक साथ जोड़ते हुए “हर बच्चा पढ़े, समझे और अपनी कहानी स्वयं गढ़े” की भावना को आगे बढ़ाता है।

#NIPUNBharat #ReadingCampaign #मेरेशब्दमेरीकहानी2026 #ReadAThon #SCERTUttarakhand #RoomToRead #FoundationalLiteracy #ReadingCulture #FLN #निपुणभारत

Friday, August 21, 2026

Uttarakhand Celebrates National Teachers’ Award 2026 - Shri Gabar Singh Brings Pride to the State

Dehradun | August 2026

It is a moment of immense pride for Uttarakhand as Shri Gabar Singh, teacher at Government Upper Primary School (Govt. UPS) Musyakhand, Maira, has been selected for the prestigious National Teachers’ Award (NAT) 2026.

The official list released by the Department of School Education and Literacy includes 48 distinguished teachers and educators from across India. Shri Gabar Singh represents Uttarakhand at Serial No. 46 in the national list.

The Secretary, School Education, Uttarakhand; Director General, School Education; Director, Academic Research & Training; and the entire education fraternity of Uttarakhand congratulated Shri Gabar Singh on this prestigious national recognition. They also extended their warm wishes to all the National Teachers’ Award 2026 awardees from across the country.

Shri Gabar Singh’s achievement is not only a personal honour but also a proud moment for the government school education system of Uttarakhand. His selection highlights the dedication, innovation and commitment of teachers working at the grassroots level and demonstrates how committed educators can create a meaningful impact in the lives of children and communities.

48 Educators Selected for National Teachers’ Awards 2026

According to the official list of the Department of School Education and Literacy, the selected awardees and their respective States/UTs/organisations are:

No.AwardeeState / UT / Organisation
1Shri J Prakash RaoAndaman & Nicobar Islands
2Shri Rajesh KouluriAndhra Pradesh
3Ms. Yaku TameArunachal Pradesh
4Shri Rajesh BordoloiAssam
5Ms. Khushboo KumariBihar
6Ms. Pushpa PrasadBihar
7Ms. Radha RajeshC.I.S.C.E.
8Ms. Sangeeta YadavCBSE
9Shri Ravi JaiswalChandigarh
10Ms. Sunita YadavChhattisgarh
11Ms. Patel Purnima MohanlalDadra & Nagar Haveli and Daman & Diu
12Ms. Suman GoelDelhi
13Md. Zafar AlamEklavya Model Residential Schools, Ministry of Tribal Affairs
14Shri Mahadev Hanamant ShindeGoa
15Shri Nitinkumar Mahendrakumar PathakGujarat
16Shri Anil KaushikHaryana
17Ms. Manjari V MahajanHimachal Pradesh
18Mohd Ayaz RainaJammu & Kashmir
19Ms. Munmun BhattacherjeeJharkhand
20Ms. Rathnakumari SKarnataka
21Ms. Amutha JKendriya Vidyalaya Sangathan
22Dr. Manisha KhetrapalKendriya Vidyalaya Sangathan
23Shri Sunil Kumar KPKerala
24Shri Mohd Mustafa KumalLadakh
25Dr. Archana ShuklaMadhya Pradesh
26Shri Shailendra Pratap SinghMadhya Pradesh
27Dr. Kavita Narsingrao GitteMaharashtra
28Ms. Kunda Jayawant BachhavMaharashtra
29Shri Wanglembam Gobin SinghManipur
30Ms. LalnunmawiiMizoram
31Shri R Ronald MeruNagaland
32Shri Vaibhav Vasantrao KulkarniNavodaya Vidyalaya Samiti
33Shri Padaraj Umakanta NayakOdisha
34Shri Ganesan SPuducherry
35Shri Dinesh KumarPunjab
36Dr Divyendu SenRajasthan
37Dr Vartika GulatiRajasthan
38Shri Shivprasad Arvind TingareSainik Schools, Ministry of Defence
39Ms. Sushma TamangSikkim
40Shri Thanga Raj MTamil Nadu
41Ms. Bhavani BompellyTelangana
42Shri Ranjan DebnathTripura
43Dr. Renu TripathiUttar Pradesh
44Dr. Iftkhar KhanUttar Pradesh
45Ms. Shalini KushwahaUttar Pradesh
46Shri Gabar SinghUttarakhand
47Shri Palash ChowdhuryWest Bengal
48Shri Santanu PatraWest Bengal

The official list begins with awardees from Andaman & Nicobar Islands, Andhra Pradesh, Arunachal Pradesh, Assam and Bihar, and also includes teachers representing national school organisations such as CBSE, CISCE, Kendriya Vidyalaya Sangathan, Navodaya Vidyalaya Samiti and Sainik Schools.

A Proud Moment for Uttarakhand

For Uttarakhand, the selection of Shri Gabar Singh is an inspiring recognition of the important work being done by teachers even in schools serving rural and geographically challenging areas. National recognition of a government upper-primary-school teacher sends a powerful message that commitment, creativity and quality teaching can make an impact from any classroom, irrespective of its location.

The achievement will also inspire teachers and teacher educators across the state to continue developing learner-centred practices, innovations and meaningful interventions for improving school education.

Congratulations to All National Awardee Teachers

The Uttarakhand education fraternity conveys its heartfelt congratulations to Shri Gabar Singh and to all 48 National Teachers’ Award 2026 awardees.

Every teacher recognised at the national level represents countless hours of classroom work, innovation, mentoring and dedication to children. Their achievements remind us that teachers are not merely facilitators of academic learning—they are nation builders who shape values, aspirations and the future of generations.

Congratulations to all the National Teachers’ Award 2026 winners across India!

Tuesday, August 18, 2026

PM eVIDYA के पाँच चैनलों हेतु गुणवत्तापूर्ण ई-कॉन्टेंट निर्माण पर छह दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

 

SCERT उत्तराखंड की आईटी लैब में Script Writing, Content Mapping, Learning Outcomes, AI Tools और Video Content Development पर गहन अभ्यास

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखंड की आईटी लैब में PM eVIDYA के पाँच चैनलों हेतु गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शैक्षिक सामग्री विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित छह दिवसीय ई-कॉन्टेंट निर्माण कार्यशाला का आज समापन हुआ। कार्यशाला में लगभग 40 प्रतिभागियों ने स्क्रिप्ट राइटिंग, कंटेंट मैपिंग, Learning Outcomes (LOs) आधारित सामग्री निर्माण, वीडियो प्रोडक्शन तथा AI एवं अन्य डिजिटल तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर गहन प्रशिक्षण और अभ्यास किया।

कार्यशाला के संदर्भदाता एवं राष्ट्रीय ICT पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सुप्रिया बहुखंडी  और मनोदर नैनवाल ने प्रतिभागियों को ई-कॉन्टेंट निर्माण की पूरी प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझाया। प्रशिक्षण का विशेष फोकस केवल वीडियो तैयार करने पर नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करने पर रहा कि प्रत्येक डिजिटल सामग्री का स्पष्ट Learning Outcome हो और उसका शैक्षिक उद्देश्य विद्यार्थियों की वास्तविक सीख से जुड़ा हो।

प्रतिभागियों ने Content Mapping → Learning Outcomes → Script Writing → Review → Video Recording → Final Digital Content की प्रक्रिया पर लगातार अभ्यास किया। विभिन्न प्रस्तुतियों और गतिविधियों के माध्यम से AI आधारित तकनीकों तथा अन्य डिजिटल माध्यमों के उपयोग को भी ई-कॉन्टेंट निर्माण से जोड़ा गया।

कार्यशाला में बार-बार इस बात पर जोर दिया गया कि डिजिटल कंटेंट की गुणवत्ता केवल उसकी तकनीकी चमक या वीडियो की सुंदरता से निर्धारित नहीं होती। अच्छा ई-कॉन्टेंट वह है जो Appealing, Engaging, Pedagogically Sound और Learning Measurable हो।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहले से बड़ी मात्रा में सामग्री उपलब्ध होने के बावजूद उसकी वास्तविक उपयोगिता तभी है, जब विद्यार्थी उससे कुछ सीख सके, शिक्षक उसे कक्षा में उपयोग कर सके और वह निर्धारित Learning Outcomes को प्राप्त करने में सहायता करे। इसलिए प्रतिभागियों को संख्या बढ़ाने के बजाय गुणवत्ता, प्रासंगिकता और उपयोगिता पर केंद्रित सामग्री विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।

Rubrics के माध्यम से होगी Script और Content की समीक्षा

संदर्भदाताओं द्वारा प्रतिभागियों के लिए विशेष Rubrics भी तैयार किए गए। इन Rubrics के आधार पर प्रत्येक प्रतिभागी को अपनी स्क्रिप्ट और वीडियो की अवधारणा को संबंधित Learning Outcomes के साथ Map करते हुए Reviewer के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

स्पष्ट प्रक्रिया निर्धारित की गई—

Learning Outcome → Content Mapping → Script Development → Rubric-based Review → Reviewer Approval → Video Recording

इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रिकॉर्डिंग से पहले ही विषयवस्तु, भाषा, प्रस्तुतीकरण, शैक्षिक उद्देश्य और अपेक्षित अधिगम परिणामों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

कार्यशाला के अंतिम दिवस पर डॉ. के. एन. बिजल्वाण, सहायक निदेशक, SCERT उत्तराखंड ने प्रतिभागियों द्वारा किए गए कार्य का अवलोकन करते हुए ई-कॉन्टेंट निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट दिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि प्रतिभागी सबसे पहले अपनी Script Writing को मजबूत और सुव्यवस्थित करें। स्क्रिप्ट की समीक्षा एवं गुणवत्ता सुनिश्चित होने के बाद ही प्रतिभागियों को वीडियो रिकॉर्डिंग के अगले चरण के लिए बुलाया जाए।

उन्होंने प्रतिभागियों को इस प्रक्रिया को केवल कार्यशाला की गतिविधि के रूप में न देखकर विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण डिजिटल अधिगम सामग्री विकसित करने के अवसर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Professional Content Mapping और Quality पर विशेष जोर

आईटी विभाग के प्रवक्ता रमेश बडोनी ने भी प्रतिभागियों को स्क्रिप्ट राइटिंग, कंटेंट मैपिंग और डिजिटल कंटेंट की शैक्षिक उपयोगिता पर अपने सुझाव दिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर केवल बड़ी संख्या में सामग्री अपलोड करना पर्याप्त नहीं है। प्रत्येक कंटेंट की अपनी शैक्षिक अहमियत, स्पष्ट उद्देश्य और measurable learning होनी चाहिए।

उन्होंने प्रतिभागियों से स्क्रिप्ट और कंटेंट मैपिंग को अधिक Professional, Structured और Learner-Centric बनाने का आग्रह किया, ताकि तैयार सामग्री PM eVIDYA एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वास्तव में उपयोगी सिद्ध हो।

“ई-कॉन्टेंट ऐसा हो जो विद्यार्थी को आकर्षित करे, उसे जोड़े रखे और अंततः उसकी सीख में मापनीय परिवर्तन दिखाई दे।”

कार्यशाला के सफल संचालन में PM eVIDYA  कोऑर्डिनेटर पुष्पा असवाल ने प्रतिभागियों को कंटेंट निर्माण की पूरी प्रक्रिया में मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं सौरभ जोशी ने तकनीकी सहयोग देते हुए प्रतिभागियों को डिजिटल टूल्स, कंटेंट निर्माण एवं तकनीकी प्रक्रियाओं को समझने और लागू करने में सहायता की।

छह दिनों के दौरान प्रतिभागियों को केवल प्रस्तुतियां नहीं दी गईं, बल्कि उन्हें अपनी स्क्रिप्ट लिखने, Learning Outcomes निर्धारित करने, कंटेंट मैप करने, समीक्षा कराने और उसमें सुधार करने के लिए लगातार rigorous hands-on practice कराई गई।

कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों ने अपने Reflection और Feedback साझा किए। अजयपाल नेगी सहित अनेक शिक्षकों ने बताया कि छह दिनों में उन्होंने ई-कॉन्टेंट निर्माण की प्रक्रिया को नए दृष्टिकोण से समझा है। प्रतिभागियों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी लगातार सीखते हुए PM eVIDYA के विभिन्न चैनलों के लिए बेहतर, आकर्षक और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी डिजिटल सामग्री तैयार करने में सहयोग देते रहेंगे।

Saturday, August 15, 2026

SCERT Uttarakhand Celebrates Independence Day with Patriotic and Cultural Spirit

Dehradun | 15 August 2026

The State Council of Educational Research and Training (SCERT), Uttarakhand celebrated India’s 80th Independence Day with great enthusiasm, patriotic spirit and active participation of faculty members, officers, staff and teachers.

The celebration reflected the values of unity, national pride, dedication and collective responsibility towards education and nation-building.

Flag Hoisting and Jai Ghosh

The Independence Day programme commenced with the hoisting of the National Flag by Additional Director Padmendra Saklani, in the gracious presence of Deputy Director Vinod Matuda and Assistant Director Dr. K. N. Bijalwan.

As the Tricolour unfurled, the SCERT campus echoed with patriotic enthusiasm. Sunil Bhatt and Dr. Manoj Shukla initiated the energetic Jai Ghosh and patriotic slogans, which were enthusiastically joined by officers, faculty members, staff and teachers present on the occasion.

The atmosphere was filled with the spirit of “Jai Hind” and “Bharat Mata Ki Jai,” creating a strong sense of national pride and togetherness.

Following the flag-hoisting ceremony, all faculty members, officers, staff and guests proceeded to the SCERT auditorium, where a colourful cultural programme was organised to mark the occasion.

The programme became even more vibrant with the participation of teachers attending the ongoing PM eVIDYA workshop at SCERT Uttarakhand. Their presence added to the collective celebration and brought together educators from different backgrounds on this important national occasion.

A major attraction of the cultural programme was the melodious singing by Dr. Usha Katiyar which was warmly appreciated by everyone present.

Several SCERT faculty members also actively participated in the programme through patriotic speeches, Kavita Vachan (poetry recitation), songs and other cultural expressions. Each presentation reflected love for the nation and remembered the sacrifices and ideals that shaped independent India.

The cultural programme was not merely a celebration but also an opportunity for everyone to reflect upon the responsibilities that come with freedom.

The Independence Day celebration highlighted the important role of teachers and educational institutions in building a progressive, inclusive and empowered India.

During the cultural celebration in the SCERT auditorium, Director Academic Bandana Garbyal joined the gathering and extended her warm wishes to all officers, faculty members, staff and participating teachers on the occasion of Independence Day. Her presence added warmth and inspiration to the celebration. She conveyed her greetings to the entire SCERT family and encouraged everyone to continue contributing with dedication, unity and a strong sense of responsibility towards quality education and nation-building.

As an academic institution working towards strengthening school education in Uttarakhand, SCERT Uttarakhand continues to contribute through teacher education, research, innovation, digital learning, curriculum development and capacity building.

The occasion reminded everyone that education has a significant role in nurturing responsible, creative and compassionate citizens who can contribute towards the vision of a developed India.

The Independence Day programme concluded with a strong feeling of patriotism, institutional togetherness and renewed commitment towards education and nation-building.

The participation of SCERT officers, faculty, staff and PM eVIDYA workshop teachers made the celebration memorable and reflected the collective spirit of the SCERT Uttarakhand family.

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! जय हिन्द! जय भारत!

Friday, August 14, 2026

SCERT Uttarakhand’s Ramesh Badoni Participates in International Webinar on United Nations World Humanitarian Day 2026

 

“Honouring Humanitarians” – A Global Dialogue on Leadership, Health, Peace and Human Dignity

It is a moment of pride for SCERT Uttarakhand as Ramesh Badoni, IT Department, SCERT Uttarakhand, participates in the international webinar “United Nations World Humanitarian Day – Honouring Humanitarians”, organised by the International Association of Academicians for Peace (IAAP), Asia Pacific, on 15 August 2026.

The international programme brings together academicians, healthcare professionals and humanitarian leaders to recognise those who serve communities in times of crisis and to explore the role of leadership, global health and community empowerment in advancing peace and human dignity.

The official registration document confirms the programme theme as United Nations World Humanitarian Day – “Honouring Humanitarians”, with the event scheduled for 15 August 2026.

🇮🇳 SCERT Uttarakhand on an International Platform

Participation of Ramesh Badoni from SCERT Uttarakhand, India, adds an important educational perspective to this international gathering.

The registration document identifies him as representing the State Council of Educational Research and Training (SCERT), Uttarakhand, from Dehradun, India.

His participation reflects SCERT Uttarakhand's engagement with wider conversations around education, technology, innovation, international cooperation and human-centred development.

For educational institutions today, humanitarian values are closely connected with the larger purpose of education. Technology and innovation become truly meaningful when they help make learning more accessible, inclusive, equitable and empowering.

Distinguished Global Speakers

The webinar features eminent personalities from different areas of humanitarian leadership.

Dr John Bellavance, Asia Pacific Coordinator of the International Association of Academicians for Peace, delivers the Opening Remarks.

Dr Joseph Masika, an accomplished physician, public-health specialist and global humanitarian leader, delivers the Keynote Address.

Dr Prem Adheesh Lekhi, an international healthcare professional associated with SSIOM INGO, Malaysia–ASEAN–Asia, joins the programme as the Featured Speaker.

The webinar also includes insightful sharing, panel discussion and an interactive Q&A, providing participants with an opportunity to exchange perspectives on humanitarian service and global responsibility.

Education and Technology for Humanity

For Ramesh Badoni, participation in this global forum is particularly relevant to the expanding role of ICT, Artificial Intelligence and digital technologies in education.

Technology today has the potential to reach learners beyond geographical limitations, provide opportunities to underserved communities, support teachers, improve accessibility and connect educational institutions across countries.

The humanitarian dimension of educational technology therefore lies not merely in adopting advanced tools but in asking an important question:

How can technology and innovation be used to ensure that every learner receives better opportunities, dignity, inclusion and access to quality education?

This perspective connects educational innovation with the central message of World Humanitarian Day—placing people and human dignity at the heart of progress.

International Academic Collaboration

The programme also provides an opportunity for international academic interaction. Ramesh Badoni is participating alongside academic collaborator Huong Vu from Vietnam, adding another dimension of India–Vietnam educational friendship and knowledge exchange.

Such international engagements can encourage educators to share experiences across borders and explore collaborative approaches in ICT integration, teacher education, research, innovation and technology-enabled learning.

They also reinforce the idea that education can serve as an effective bridge between cultures and communities.

Honouring Those Who Serve Humanity

The programme is hosted by the International Association of Academicians for Peace (IAAP) Asia Pacific, described in the webinar flyer as a primary association of the Universal Peace Federation (UPF).

The international webinar is scheduled for:

15 August 2026

Bangkok: 11:00 AM
Manila: 12:00 Noon
Sydney: 2:00 PM

These event timings are also recorded in the official registration information.

A Proud Moment for SCERT Uttarakhand

Participation of Ramesh Badoni representing SCERT Uttarakhand in this international webinar is another opportunity to bring educational perspectives from Uttarakhand into a wider global dialogue.

It reflects the importance of connecting education with humanity, technology with inclusion, innovation with social responsibility, and knowledge with peace.

On the occasion of United Nations World Humanitarian Day 2026, SCERT Uttarakhand joins the global community in recognising humanitarian professionals and individuals who continue to serve society with courage, compassion and commitment.

Education for Empowerment | Technology for Humanity | Innovation for Inclusion | Collaboration for Peace

Congratulations and best wishes to Ramesh Badoni for representing SCERT Uttarakhand in this meaningful international programme and contributing to the global exchange of ideas on education, technology, peace and human dignity.

🇮🇳 SCERT Uttarakhand | India 

PMeVidya : छह दिवसीय ई-कंटेंट निर्माण कार्यशाला



12 अगस्त 2026 | बुधवार

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में छह दिवसीय ई-कंटेंट निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ बुधवार, 12 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे हुआ। कार्यशाला के प्रथम दिन प्रतिभागियों को ई-कंटेंट निर्माण की कार्ययोजना, विषय चयन, कंटेंट विश्लेषण तथा डिजिटल माध्यमों से कार्य साझा करने की प्रक्रिया से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम समन्वयक पुष्पा असवाल द्वारा सभी प्रतिभागियों के स्वागत के साथ किया गया। इसके पश्चात सुशील गैरोला, डॉ मनोज शुक्ला एवं एस पी वर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कार्यशाला के उद्देश्यों और ई-कंटेंट निर्माण की उपयोगिता पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम समन्वयक पुष्पा असवाल ने सहायक निदेशक डॉ. के. एन. बिजल्वाण का स्वागत किया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कार्यशाला से अपेक्षित परिणामों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित किया कि छह दिनों के प्रशिक्षण एवं अभ्यास के बाद तैयार होने वाला ई-कंटेंट विद्यार्थियों के लिए उपयोगी, गुणवत्तापूर्ण और सीखने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने वाला होना चाहिए।

कार्यशाला के प्रथम दिन निदेशक पदमेन्द्र सकलानी की उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विशेष रूप से Artificial Intelligence (AI) आधारित शैक्षिक सामग्री और बच्चों के भावनात्मक जुड़ाव के महत्वपूर्ण पक्ष पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि बच्चे पहले से ही कार्टून और दृश्य आधारित सामग्री की दुनिया से सहज रूप से जुड़ते रहे हैं। वर्तमान AI युग में आकर्षक डिजिटल सामग्री बच्चों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींचती है। इसलिए AI की सहायता से ई-कंटेंट तैयार करते समय केवल तकनीकी उत्कृष्टता पर्याप्त नहीं है, बल्कि सामग्री में ऐसा भावनात्मक, रचनात्मक और शैक्षिक जुड़ाव भी होना चाहिए जो बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित करे।

इस दौरान सौरभ जोशी ने विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्न रखे, जिससे सत्र अत्यंत संवादात्मक और रोचक बन गया। प्रतिभागियों ने भी चर्चा में सक्रिय सहभागिता की।


ICT Awardee Mentors ने शुरू कराया व्यावहारिक कार्य

चाय अवकाश के बाद कार्यशाला का व्यावहारिक सत्र प्रारंभ हुआ। इस सत्र में ICT Awardee मेंटर सुप्रिया बहुखंडी एवं मनोहर नैनवाल ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

मेंटर्स द्वारा प्रतिभागियों के साथ एक Excel Sheet साझा की गई। सभी प्रतिभागियों को अपने Google Drive में कार्यशाला के लिए अलग फोल्डर बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि छह दिनों के दौरान तैयार होने वाली सामग्री को व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित एवं साझा किया जा सके।

मनोहर नैनवाल ने प्रतिभागियों को साझा Excel Sheet में अपना नाम तथा ई-कंटेंट निर्माण के लिए चुने गए विषय की जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए।

Content Analysis Sheet के माध्यम से विषयों का चयन

ई-कंटेंट निर्माण शुरू करने से पहले प्रत्येक प्रतिभागी को Content Analysis Sheet उपलब्ध कराई गई। प्रतिभागियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने विषय से ऐसा टॉपिक चुनें जिस पर वे कार्यशाला के दौरान गुणवत्तापूर्ण डिजिटल ई-कंटेंट विकसित करेंगे।

दोपहर के भोजन से पहले प्रतिभागियों द्वारा विषयों एवं टॉपिक्स का चयन किया गया। भोजनावकाश के बाद मेंटर्स द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी Content Analysis Sheet को विस्तार से भरने का कार्य किया।

इस प्रक्रिया का उद्देश्य ई-कंटेंट तैयार करने से पहले विषयवस्तु को सुव्यवस्थित ढंग से समझना और उसके अनुरूप डिजिटल सामग्री विकसित करने की योजना तैयार करना था।

दिन के अंतिम सत्र में सभी प्रतिभागियों ने अपनी पूर्ण की गई Content Analysis Sheet का लिंक साझा किया। इस प्रकार पहले ही दिन प्रतिभागियों ने विषय चयन से लेकर कंटेंट विश्लेषण, Google Drive पर डिजिटल फोल्डर तैयार करने और साझा कार्यप्रणाली को समझने तक महत्वपूर्ण गतिविधियां पूरी कीं।

छह दिवसीय कार्यशाला के आगामी दिनों में प्रतिभागी अपने चयनित विषयों पर रचनात्मक, विद्यार्थी-केंद्रित एवं तकनीक समर्थित ई-कंटेंट विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।