CM Scholarship Uttarakhand

 

उत्तराखण्ड शासन (SCERT)

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना

CHIEF MINISTER'S MERITORIOUS STUDENTS INCENTIVE SCHEME (CMMSISS)

जूनियर स्तर कक्षा 6 - 8
माध्यमिक स्तर कक्षा 9 - 10
उच्चतर माध्यमिक कक्षा 11 - 12
योजना विवरण

संचालन एवं आयोजन

संचालन:

विद्यालयी शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड शासन

आयोजन:

SCERT उत्तराखण्ड, देहरादून

राज्य के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने एवं नामांकन वृद्धि हेतु वर्ष 2023 में शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना।

पात्रता नियम एवं छात्रवृत्ति दरें

स्तर चयन मानक छात्रवृत्ति दर (प्रति माह)
जूनियर स्तर (कक्षा 6-8) लिखित परीक्षा में ब्लॉक स्तर पर टॉप 10% छात्र कक्षा 6: ₹600 | कक्षा 7: ₹700 | कक्षा 8: ₹800
माध्यमिक स्तर (9-10) यूके बोर्ड कक्षा 10 में 80% (SC/ST: 75%) अंक कक्षा 9 एवं 10: ₹900
उच्च माध्यमिक (11-12) बोर्ड परीक्षा के निर्धारित मेरिट के आधार पर कक्षा 11 एवं 12: ₹1200

योजना का कुल प्रभाव (विगत 3 वर्ष)

7,038 कक्षा 6 में लाभान्वित
6,171 कक्षा 9 में लाभान्वित
13,709 कुल लाभान्वित छात्र
डिजिटल क्रांति

छात्रवृत्ति आवेदन हेतु वेब पोर्टल

वर्ष 2025-26 से परीक्षाओं के ऑनलाइन सुगम आवेदन एवं पारदर्शिता हेतु नया डिजिटल पोर्टल चालू किया गया है।

scholarshipscert.uk.gov.in

चिंतन कौशल विकास मार्गदर्शिकाएँ

प्रयत्न

कक्षा 3 से 5

शिक्षकों एवं बच्चों में उच्च स्तरीय चिंतन (HOTS) के विकास हेतु मार्गदर्शिका।

सिद्धहस्त

कक्षा 6 से 8

प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के शिक्षण कौशल को उन्नत बनाने हेतु विस्तृत गाइडबुक।