हिमालय से विश्व मंच तक: MOOCs टीम का सम्मान और MOOC 4.0 की नई शुरुआत
आज का दिन SCERT उत्तराखंड परिवार के लिए गर्व और उल्लास से भरा रहा। विद्यालयी शिक्षा के शिक्षकों को ICT और AI तकनीक से सशक्त बनाने वाले MOOC 1.0 और MOOC 2.0 को मिली वैश्विक उपलब्धियों AI FOR EDUCATION AWARD- AI4EDU -deeschool, UNESCO IITE Global case study और गत माह रिसर्च पेपर ग्लोबल यूनेस्को अंतर्गत हॉँगकाँग यूनिवर्सिटी मे प्रस्तुति और स्कॉच गोल्ड अवार्ड के उपलक्ष्य में, इन पाठ्यक्रमों को तैयार करने वाली संपूर्ण टीम के 40 सदस्यों को SCERT प्रांगण के सभागार में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम एंकर डॉ साधना डिमरी द्वारा सफल संचालन किया गया और निदेशक और गेस्ट अधिकारियों ने सभी सम्मानित सदस्यों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

गरिमामय उपस्थिति

दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से शुभारंभ
कार्यक्रम का उद्घाटन महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा श्रीमती आकांक्षा कोंडे ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डिजिटल फॉर्मेट में डॉ. हरिकृष्ण डिमरी के स्वर में माँ सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन मंत्र प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे सभागार को भक्तिमय वातावरण से भर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण ने महानिदेशक महोदया का स्वागत किया और उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया।



MOOCs की यात्रा: एक संक्षिप्त परिचय
निदेशक बंदना गर्ब्याल ने कार्यक्रम की रूपरेखा और MOOCs की यात्रा का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि किस प्रकार उत्तराखंड के इन ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों ने एक के बाद एक अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बनाई।
Success story of e-Srijan
ब्यास वैली वृत्तचित्र का शुभारंभ
इसके पश्चात डायट पिथौरागढ़ द्वारा निर्मित ब्यास वैली पर आधारित वृत्तचित्र का शुभारंभ महानिदेशक महोदया द्वारा किया गया। डायट के प्राचार्य एवं प्रवक्ता राजेश पाठक ने इस वृत्तचित्र की निर्माण प्रक्रिया और उसकी विषय-वस्तु के बारे में जानकारी दी। शुभारंभ के दौरान वृत्तचित्र का टीज़र वीडियो प्रदर्शित किया गया, और कार्यक्रम के अंत में पूरा वृत्तचित्र सभी को दिखाया गया।

महानिदेशक महोदया का संबोधन
अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच महानिदेशक महोदया ने सभी सम्मानित SMEs, रिव्यूअर, कंटेंट राइटर और तकनीकी सहयोगियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस टीम ने MOOC 1.0 और MOOC 2.0 को वैश्विक स्तर तक पहुँचाया, शिक्षकों को ICT तकनीक के उपयोग के लिए प्रेरित किया और उनका प्रमाणीकरण करवाया। लगातार दो वर्षों में प्राप्त यह स्थान सराहनीय है।

MOOC 1 और 2: एक सफल कहानी
इसके बाद सभागार में "MOOC 1 और 2 – एक सफल कहानी" वृत्तचित्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें पाठ्यक्रमों की पूरी यात्रा को दर्शाया गया। कोर्स कोऑर्डिनेटर रमेश बडोनी ने इस कहानी के सृजन और उसके विशेष संदर्भों पर सभी से बातचीत की।

सम्मान समारोह
इसके पश्चात उपस्थित सभी SMEs, रिव्यूअर, कंटेंट राइटर और विशेषज्ञों को निदेशक महोदय, अपर निदेशक महोदय और पूर्व अपर निदेशक द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में लगभग 39 शिक्षक-विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया।
कुछ सदस्य ऑनलाइन भी जुड़े। लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रो. किरण लता डंगवाल का सम्मान उनकी ओर से HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रो. (डॉ.) अजय सिमल्टी ने ग्रहण किया।


MOOC 4.0 की यात्रा का शुभारंभ
भोजन अवकाश के बाद MOOC 4.0 के विकास के लिए कार्यशाला शुरू हुई। इसमें देश भर से MOOCs बनाने का अनुभव रखने वाले लगभग 18 शिक्षक-विशेषज्ञ कोर्स क्रिएटर शामिल हुए। कोटक एजुकेशन फाउंडेशन, हीरो होंडा ग्रुप, साइन AVI फाउंडेशन और कोग्रेड ग्रुप जैसी संस्थाओं को भी पाठ्यक्रम निर्माण में सहयोगी के रूप में जोड़ा गया है। कई विषय विशेषज्ञ, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक और राष्ट्रीय ICT पुरस्कार प्राप्त शिक्षक ऑनलाइन जुड़े।
कोर्स कोऑर्डिनेटर श्री रमेश बडोनी ने MOOC 4.0 के फ्रेमवर्क और इस बार बनाए जाने वाले 8 पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ऑनलाइन साझा की। यह कार्यशाला अगले दो दिन चलेगी, जिसमें संपूर्ण फ्रेमवर्क और करिकुलम डिज़ाइन तैयार किया जाएगा, ताकि MOOC 4.0 और MOOC 5.0 की यात्रा समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ सके।



साथ ही कई राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों ने, जो पाठ्यक्रम निर्माण में लगातार सहयोग कर रहे हैं, अपने सुझाव दिए।
फोटो गैलरी: मंच से विचार




सम्मान पाने वाले साथियों की सूची
- पद्मेन्द्र सकलानी, अपर निदेशक, एससीईआरटी उत्तराखंड
- डॉ. के. एन. बिजल्वाण
- डॉ. अजय सेमल्टी
- डॉ. इश्तियाक अहमद
- डॉ. किरण लता डंगवाल (ऑनलाइन)
- मनोज बहुगुणा
- सुप्रिया बहुखंडी
- अर्चना गार्ग्य
- पंकज किशोर बिजल्वाण
- भास्कर जोशी
- अजय पाल सिंह नेगी
- पुष्पा असवाल
- अशोक कुमार भट्ट
- राजमोहन सिंह रावत
- डॉ. अतुल बमराड़ा
- शिव प्रकाश वर्मा
- प्रदीप नेगी
- सुधीर नौटियाल
- डॉ. आशीष रतूड़ी
- डॉ. प्रभाकर जोशी
- दौलत सिंह गुसाईं
- प्रकाश चन्द्र उपाध्याय
- विनोद कुमार सिंह बसेड़ा
- मनोधर कुमार नैनवाल
- डॉ. मुकेश कुमार नौटियाल
- जगदम्बा प्रसाद डोभाल
- भूपाल सिंह नेगी
- लता आर्या
- अंकित जोशी
- आशुतोष वर्मा
- शलभ गुप्ता
- तेज रावत
- सौरभ जोशी
- रजत छिब्बर
- विनय उनियाल
- अचल थपली
- रमेश प्रसाद बडोनी
#SCERTUttarakhand#MOOCs#eSrijan#SKOCHGold#MOOC4#TeacherTraining