राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण पद उत्तराखण्ड में दिनांक 14-15 जुलाई, 2026 को ईसीसीई रिसोर्स ग्रुप की दो दिवसीय बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक का शुभारम्भ श्रीमती बंदना गर्याल निदेशक, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा एससीएफ-एफएस 2023 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के समग्र विकास के लिए खेल आधारित गतिविधि-आधारित एवं बाल-केंद्रित शिक्षण को प्रभावी रूप से बुनियादी स्तर पर लागू करने पर बल दिया। डॉ के०एन० बिजल्वाण , सहायक निदेशक द्वारा ईसीसीई रिसोर्स ग्रुप के सदस्यों की जनपद स्तर पर भूमिका, डायट के साथ समन्वयन तथा जनपद स्तर पर होने वाली ईसीसीई रिसोर्स ग्रुप की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला।
दो दिवसीय बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए डायट समन्वयकों एवं ब्लॉक रिसोर्स पर्सन्स ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा की आवश्यकता एवं महत्व एफएलएन , भाषा एवं साक्षरता, संख्या ज्ञानु खेल आधारित अधिगम आकलन विभिन्न आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान व सहयोगात्मक गतिविधियाँ, अभिभावकों की भूमिका एवं जादुई पिटारा पर सत्रों का संचालन कर चर्चा परिचर्चा हुई।
सत्रों का संचालन गंगा घुघत्याल, डॉ राकेश गैरोला, डॉ विजय रावत, डॉ सरस्वती पुण्डीर ,डॉ आरती जैन, डॉ के० एस० रावत, डॉ शान्ति रतूड़ी, डॉ अनुज्ञा
पैन्यूली अखिलेश डोमाल , सुश्री
नीतू सूद द्वारा किया गया तथा बैठक के आयोजन में संदीप बिष्ट द्वारा सहयोग प्रदा न किया गया।