देहरादून, 23 मई 2025: उत्तराखंड राज्य के स्कूली युवाओं ने ‘कौशलम् राज्य एक्सपो 2025’ के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमशीलता की प्रेरणादायक मिसाल पेश की। यह आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) एवं उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
उद्घाटन और विशिष्ट उपस्थिति
कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य परियोजना निदेशक एवं महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा, अभिषेक रोहिला IAS ने किया। निदेशक (अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण) बन्दना गर्ब्याल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर महानिदेशक का स्वागत किया। इस अवसर पर SCERT के अपर निदेशक पदमेन्द्र सकलानी, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती, विभिन्न जनपदों से आए शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्य भी उपस्थित रहे।
गैलरी वॉक और नवाचारों का प्रदर्शन
कार्यक्रम की शुरुआत एक गैलरी वॉक से हुई, जहाँ राज्य के 13 जनपदों से चयनित 117 विद्यार्थियों की 39 टीमों ने अपने-अपने व्यावसायिक विचारों और प्रोटोटाइप्स का प्रदर्शन किया। कई टीमों ने ‘बाय एंड सेल’ मॉडल अपनाते हुए अपने उत्पादों की बिक्री भी की, जिससे उनकी व्यावहारिक सोच और बाज़ार की समझ स्पष्ट झलकी।
स्थानीयता, नवाचार और स्थिरता का संगम
विद्यार्थियों ने स्थानीय संसाधनों, पर्यावरणीय चेतना और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के उत्पाद विकसित किए। किसी ने पारंपरिक और आधुनिक फैशन का मिश्रण प्रस्तुत किया, तो किसी ने पुराने कपड़ों से पर्यावरण-संवेदनशील हैंडबैग बनाए। बांस, जड़ी-बूटियाँ, कृषि उत्पाद और तकनीकी नवाचारों ने भी स्टॉलों की शोभा बढ़ाई।
बीएसएफ फंडिंग से मिली उड़ान
उद्यम लर्निंग फाउंडेशन द्वारा राज्य के 500 सरकारी स्कूलों को ₹5,000 का सीड फंड उपलब्ध कराया गया था, जिससे छात्रों को अपने प्रोटोटाइप को वास्तविक उत्पाद में बदलने और व्यवसाय प्रारंभ करने में सहायता मिली। इस फंडिंग ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊँचाई दी।
हर स्टॉल पर महानिदेशक का निरीक्षण और सराहना
महानिदेशक अभिषेक रोहिला ने हर स्टॉल पर जाकर विद्यार्थियों के विचारों को सुना, उनके मॉडल्स की समीक्षा की और प्रेरणादायक शब्दों से उनका उत्साहवर्धन किया। निदेशक बन्दना गर्ब्याल ने भी सभी उत्पादों को देखा, विशेष रूप से फूड प्रोडक्ट्स का स्वाद लेकर विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की।
जूरी द्वारा मूल्यांकन और पुरस्कार वितरण
कार्यक्रम में उपस्थित जूरी सदस्यों ने प्रत्येक स्टॉल का गहन निरीक्षण कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों को चयनित किया। विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए और शिक्षकों को उनके मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर ‘उद्यमशील शिक्षक’ विषय पर एक प्रेरणादायक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम की जूरी में शामिल डॉ. दिनेश रतूड़ी, श्री गोपाल घुगत्याल, श्रीमती सुब्रा सिंघल, डॉ. अमरीश बिष्ट और श्याम सूर्य नारायण (उद्यम फाउंडेशन) और डॉ. मनोज शुक्ला (SCERT, उत्तराखंड) ने सभी प्रस्तुतियों का गहराई से मूल्यांकन कर श्रेष्ठ टीमों का चयन किया।
पैनल चर्चा कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण रही, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों ने शैक्षिक नवाचार, उद्यमशीलता और युवाओं की क्षमता विकास पर विचार साझा किए। इस पैनल में राजेश खत्री, डॉ. के. एन. बिजल्वाण, हरीश मनवाणी (नेशनल हेड), पुष्पलता रावत (रूम टू रीड) और उद्यमी हर्षित सचदेव शामिल रहे। इन वक्ताओं ने छात्रों के व्यावसायिक विचारों में सामाजिक प्रभाव, व्यावहारिकता और नवाचार की महत्ता को रेखांकित किया।
कौशलम् कार्यक्रम: नई पीढ़ी के लिए नया नजरिया
कौशलम् कार्यक्रम उत्तराखंड के 2,127 स्कूलों में संचालित हो रहा है, जिसमें 2.97 लाख से अधिक विद्यार्थी और 6,727 शिक्षक जुड़े हुए हैं। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों—‘करके सीखना’, नवाचार, और 21वीं सदी के कौशल—के अनुरूप है।
उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के राज्य समन्वयक रोहित गुप्ता ने कार्यक्रम में अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा, “हमने बच्चों को केवल सपने देखते नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान बनाते देखा। इस एक्सपो में आई ऊर्जा, प्रतिबद्धता और स्थानीय समझ किसी भी राष्ट्रीय मंच को टक्कर देने में सक्षम है।” इस वर्ष के शीर्ष तीन विजेता दलों ने अपने नवाचार और प्रस्तुति कौशल से सबका ध्यान आकर्षित किया।
प्रथम स्थान पर रहा जीआईसी सल्ला चिंगरी (पिथौरागढ़), द्वितीय स्थान मिला जीआईसी मुष्टिक सौड़ (उत्तरकाशी) को, और तृतीय स्थान पर रहा जीआईसी दड़मियां (अल्मोड़ा)। यह एक्सपो एक जीवंत प्रमाण है कि जब शिक्षा, नवाचार, अवसर और रचनात्मकता एक मंच पर मिलते हैं, तो विद्यार्थी न केवल ज्ञान अर्जित करते हैं, बल्कि समाज और देश के लिए नई दिशाएं भी तय करते हैं।
कार्यक्रम समन्वयक
इस आयोजन के सफल संचालन मे सुनील भट्ट और गोपाल घुगत्याल जैसे अनेक संकाय सदस्यों ने अहम योगदान दिया । ‘कौशलम् राज्य एक्सपो 2025’ केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि एक आंदोलन था—जिसमें युवा सोच, स्थानीयता, नवाचार और आत्मनिर्भरता के संकल्प को मूर्त रूप दिया गया।
यह आयोजन न केवल प्रतिभाशाली छात्रों के लिए एक मंच बना, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में व्यावहारिकता और उद्यमिता के महत्व को भी रेखांकित करता है।
EXPO Exhibit
S. No | District | School Name | Showcase – Display (Local Products & Crafts) |
---|---|---|---|
1 | Almora | Govt. Inter College, Kulanteshwar | Local Chatani, Sattu, Badiyan |
Govt. Inter College, Dadmiya | Vhimal Soap, Shampoo | ||
Govt. Girls Inter College, Raingal | Apan Art Clay, Fruits Charts, Local Salt | ||
2 | Bageshwar | Govt. Inter College, Garur | Lemon Grass Essence Oil, Apan Art |
Govt. Inter College, Tiladi | Local Product and Craft | ||
Govt. Inter College, Doba | Broom of Different Grass | ||
3 | Chamoli | Govt. Inter College, Kankhul | Kandali Papad |
Govt. Inter College, Koti Chandpur | Kala Bhatt Chirquani | ||
Govt. Girls Inter College, Joshimath | Foot Rest and Asan | ||
Govt. Girls Inter College, Gauchar | Craft Work | ||
4 | Champawat | Govt. Inter College, Madlak | Dhoop Work |
Govt. Girls Inter College, Champawat | Bajre ki Gajak | ||
Govt. Inter College, Mau | Amla Candy | ||
5 | Dehradun | Govt. Inter College, Nathuwawala | Soaps |
Govt. Inter College, Badwala | Dairy Products | ||
Govt. Girls Inter College, Raipur | Cotton Bags and Craft | ||
Govt. Inter College, Gujrada | Wall Hangings | ||
6 | Uttarkashi | Govt. Inter College, Mustikasoud | Herbal Products, Hilly Jadi Buti |
Govt. Inter College, Uttarkashi | Natural Flower Work | ||
Govt. Inter College, Chinyalisoud | Haldi Products | ||
G.I.C Fold | Soap and Herbs | ||
7 | Nainital | Govt. Inter College, Kasiyalekh | Bird Homes |
Govt. Inter College, Banja | Burans ka Namak and Tea | ||
Govt. Inter College, Chaurlekh | Ringal Products | ||
Govt. Inter College, Padampur Midal | Soap Products | ||
8 | Pauri | Govt. Inter College, Sweet | Herbal Products |
Govt. Girls Inter College, Pauri | Herbal Products | ||
Govt. Inter College, Jagteshwar | Decoratives and Jewelry | ||
Govt. Inter College, Baste | Cheura Ghee Products | ||
Govt. Inter College, Gaurihat | Agarbatti | ||
G.I.C Didihat | Herbal Products | ||
G.I.C Bagarihat, Kanali Chhinna | Bedsheets and Paintings | ||
9 | Rudraprayag | Govt. Inter College, Kotma | Juices & Jam (Burans, Malta) |
Govt. Inter College, Ghanghasu | Ringal Baskets | ||
Govt. Inter College, TrijugiNarayan | Mandwa ke Laddu | ||
Govt. Inter College, Chopta | Multipurpose Tool Kits for Home | ||
10 | Tehri Garhwal | Govt. Inter College, Ghumetidhar | LED Bulb Production |
Govt. Girls Inter College, Kilkileshwar | Cow Dung Cake (Gobar Products) | ||
Govt. Inter College, Nagarajadhar Nagun | Variety of Pickles and Spices | ||
11 | Udham Singh Nagar | Govt. Girls Inter College, Dineshpur | Visual Arts |
Govt. Girls Inter College, Pantnagar | Alpana Painting | ||
Govt. Girls Inter College, Fazilpur Meharola | Waste Product into Boutique | ||
12 | Haridwar | Govt. Inter College, Shyampur | Stone Paintings |
Govt. Inter College, Daulatpur | Craft and Painting | ||
Govt. High School, Schdev Pur | Art and Craft | ||
Govt. Inter College, Samelpur | Dhoop Work | ||
Govt. Girls Inter College, Gulabshahpeer | Art and Craft |